लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत का कहना है कि मैं हमेशा लालकुआं की जनता के मध्य रहने का वादा करता हूं। भाजपा के मेरे दोस्त मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं और वीडियो वायरल कर भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
रावत ने इस संबंध में रविवार को सोशल मीडिया में अपना वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक बात है कि लोगों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि वह जिस व्यक्ति को वोट देने जा रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हों या ना हों। हमारे सुख दुख का साथी होगा या नहीं? रावत ने कहा कि मेरे 55 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं लोगों के बीच ना रहा हूं। लोगों के सुख दुख का साझीदार न रहा हूं। हरीश रावत जिस दिन लोगों के दिलों में नहीं रहेगा, उस दिन वह राजनीति से अलग हट जाएगा।
मेरे भाजपा के कुछ दोस्त स्वाभाविक रूप से उनके पास लालकुआं क्षेत्र में कुछ बताने के लिए नहीं है, वह मेरे घर का पता पूछ रहे हैं। उसके वीडियो वायरल कर रहे हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं मैं बरेली रोड में तल्ली हल्द्वानी एक्सिस बैंक के पास रह रहा हूं। मैंने एक टेलीफोन लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रखा है। उसका नंबर 8057862635 है। यह मेरे पास ही रहेगा। इसमें मुझसे सीधे बात भी कर सकते हैं और अपना मैसेज भी भेज सकते हैं। यदि किसी कारण से मुझसे बात नहीं हो पाती है तो मैं कॉल बैक भी करूंगा। रावत ने लोगों से अपील की है कि वह विरोधियों के बहकावे में ना आएं। लालकुआं क्षेत्र और उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में आना जरूरी है। इसमें लालकुआं क्षेत्र की जनता का योगदान सबसे अहम होने वाला है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट लगातार अपनी जनसभाओं में जनता के मध्य इस बात को उठा रहे हैं कि हरीश रावत पैराशूट कैंडिडेट हैं और जीतने के बाद जनता उनको कहां ढूंढेगी। लिहाजा मोहन बिष्ट हमेशा उनके बीच में रहेंगे यही वजह है कि लाल कुआं विधानसभा में भीतरी बनाम बाहरी मुद्दा भी उठ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल 
