- सवारियों से भरी बस उफान भरी नाले में फंसी, सवारियों की अटकी सांसे।
हल्द्वानी- उत्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है।
आलम यह है कि रोडवेज बस चालक ने उफनती नाले में बस को डाल दिया जहां नाले के अंदर पहुंचते हैं बस बंद हो गई जहां बस में बैठे सवारियों की सांसे अटक गई गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद है लोगों को नाले पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि रविवार से शेर नाला में भारी पानी आ रहा है जिसके चलते आवागमन बंद है लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं वहीं पुलिस लोगों को नाले नहीं पार करने की गुहार लगा रही है लेकिन लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान पानी आने के दौरान नाले और नदियों को पार नहीं करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला 

