हल्द्वानी – आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट आदर्श इन्टर कालेज फूलचौड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अर्थशास्त्र विषय को लम्बे अरसे से बच्चों को नहीं पढाने पर आयुक्त ने प्रधानाचार्य आशीष शर्मा एवं अर्थशास्त्र अध्यापक जमन सिंह मेहरा को लगाई फटकार।
निरीक्षण के दौरान बच्चों ने आयुक्त को बताया कि विद्यालय में अंग्र्रेजी विषय के अध्यापक लाल सिंह द्वारा इंगलिश विषय में उन्हें कुछ नही पढाया जाता है, अध्यापक द्वारा सेल्फ स्टडी ही कराई जाती है तथा अंग्रेजी के चैप्टर में केवल सांराश बताया जाता है। जिस पर आयुक्त ने लाल सिंह को क्लास लेने के निर्देश दिये। आयुक्त के कहने पर अलाल सिंह द्वारा अंग्रेजी विषय के पाठ पढाया जाने पर बच्चों को हिन्दी मे भावार्थ बताने पर नाकाम रहे। आयुक्त ने अध्यापक लालसिंह के साथ ही प्रधानाचार्य अशीष शर्मा को भरी क्लास में फटकार लगाई तथा कहा कि पहले खुद पढें उसके पश्चात बच्चों को पढायें।
आयुक्त को लोगांें द्वारा अटल उत्कृष्ट आदर्श इन्टर कालेज फूलचौड में शिकायत मिली थी कि अध्यापकों द्वारा क्लासेस नही ली जा रही है एवं चैप्टर को समझाया नही जा रहा है केवल सारांश बताया जा रहा है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ संवाद कर इस बात की पुष्टि हुई कि वाकई में विद्यालय मे अध्यापकों द्वारा बच्चों की क्लासेज नही ली जा है। उन्होंने मौके पर एडी शिक्षा को निरीक्षण नोट भेजने के निर्देश दिये साथ ही यह भी कहा कि एडी शिक्षा विद्यालय में स्कूल का निरीक्षण करें। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि प्रत्येक क्लास की मानिटरिंग की जाए साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा एडी शिक्षा के निरीक्षण के उपरान्त दोबार विद्यालय का निरीक्षण किया जायेगा।
इसके उपरान्त आयुक्त श्री रावत ने हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम में बनने वाले ओवरहैड टैंक एवं निर्माणाधीन ट्यूबवैल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना ने बताया कि इस ट्यूबवैल से 4 गावों के 528 परिवारों के पेयजल की लाईन से जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जोडा जायेगा। आयुक्त ने मौके पर ट्यूबवैल हेतु बोरवैल मे लगाये जाने वाले पाइपों का निरीक्षण किया। उन्होंने का पाईपों की क्वालिटी उच्च कोटी की होनी चाहिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना को निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
