हल्द्वानी: रविवार को हल्द्वानी में दो बड़े सड़क हादसों ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया। सुबह रामपुर रोड पर एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे, और अब चोरगलिया में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है।
चोरगलिया- सितारगंज मार्ग पर दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे एक गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,कई लोग घायल है घटनास्थल पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, और आग पर काबू पाने के बाद शव को निकाला गया।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
यह हादसा सड़क सुरक्षा के मामलों में एक बार फिर गंभीर सवाल उठाता है। मौके पर एसडीएम राहुल शाह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
