हल्द्वानी – उड़ान (उड़ देश का आम नागरिक) योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जी एम मनीष भंडारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
हेरिटेज एविएशन के जीएम श्री भंडारी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को बताया हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके।
हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी से मुनस्यारी और हल्द्वानी से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी। यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी। इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा। फिलहाल एक हेली हल्द्वानी में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
