हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव जीतने की अपनी रणनीतिक बिसात आज नगर निगम क्षेत्र में काठगोदाम , हल्द्वानी , मुखानी , एवं बिठौरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बिछाई । मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से उनके आगामी 20 दिन की मेहनत के बदले हल्द्वानी शहर के सुनहरे 5 वर्ष देने का वादा किया ।
नामांकन के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज भाजपा के संगठनात्मक चार मंडलों के कार्यकर्ताओं से चुनाव जीतने की रणनीति पर काम करने के लिए उनके साथ मैराथन बैठक आयोजित की । जिसमें कार्यकर्ताओं से आगामी 20 दिनों के लिए अपना अमूल्य समय देने का आग्रह कर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने को कहा ।
बैठक को संबोधित करते कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश महामंत्री तक के सफर को तय करने वाले कार्यकर्ता को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी घोषित किया है , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा हल्द्वानी शहर को संवारने के लिए शुरू किए गए विकास कार्यों को गजराज सिंह बिष्ट के द्वारा पूर्ण करने का काम किया जाएगा ।
बैठक मैं मौजूद निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ट्रिपल इंजन की सरकार में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी नगर निगम को 2200 करोड़ की सौगात की घोषणा की है , जिस पर कार्य भी शुरू हो चुका है । इसलिए हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा का मेयर चुना जाना नितांत आवश्यक है । जिसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी है ।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ,नवीन भट्ट , कमल नयन जोशी , प्रताप बोरा ,धीरज पांडे , विनोद मेहरा , सुरेंद्र मोहन नेगी , योगेश तिवारी , दीपक सनवाल , प्रमोद बोरा , मदन रावत , मनोज भट्ट , विनोद तिवारी , समेत भाजपा के कार्यकर्ता भरी संख्या में मौजूद रहे ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प बैंकट हॉल में बैठक की, सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव मज़बूती से लड़ने का आह्वान
आज हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंकट हॉल में ज़िला अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल जी एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने नगर निगम मेयर पद के लिए एक मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता को प्रत्याशी के रूप में चयनित किया है। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में पूर्ण समर्पण और मेहनत के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रत्याशी ललित जोशी जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव को मजबूती से लड़ा जाए। बैठक में यह निर्णय हुआ कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 16 वार्डन को चार-चार वार्ड के सेक्टर में बांट दिया गया है और उनमें चार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह चुनाव जनता के अधिकार, विकास और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी अपने जनसमर्थन और जमीनी कार्य के आधार पर हल्द्वानी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
कार्यक्रम में राहुल छिमवाल जी, सतीश नैनीवाल जी,गोविंद बिष्ट जी, भोला दत्त भट्ट जी, खजान पांडे जी, योगेश जोशी जी, भुवन आर्य जी, हिमांशु जोशी जी, संजय बिष्ट जी, विशाल भोजक जी, किरन मेहरा जी, कुंदन नेगी जी, राधा चौधरी जी, रेनू तोमर जी, संदीप भैसोडा जी, भास्कर पलड़िया जी, राजा फर्स्वाण जी सहित सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
