हल्द्वानी।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित योजना एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन योजनाओं में धन आवंटित हो चुका है, उनमें तेजी से कार्य कर निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जाए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचना चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों में बीते तीन माह के भीतर करीब डेढ़ हजार मामलों का निस्तारण किया गया है, जो प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।
इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक्सीडेंटल जोन में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH) को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद का समग्र विकास प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला 
