गोदान’ फिल्म के माध्यम से छात्रों में गौ-संस्कृति के प्रति जागरूकता और संस्कारों का बोध
हल्द्वानी। आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को हल्द्वानी स्थित वाल्क्वय मॉल के सिनेमा में विद्या भारती द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’ दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदू सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ-संस्कृति के गहन महत्व से परिचित कराया गया।
फिल्म प्रदर्शन के उपरांत विद्यालय की प्रबंध समिति के व्यवस्थापक माननीय श्री श्याम अग्रवाल उर्फ जी पद श्री अरुण अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि गौमाता के रूप में पूजनीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गौमाता पवित्रता, ममता और समृद्धि की सजीव प्रतीक हैं और भारतीय जीवनशैली की आत्मा से जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गौमाता में 33 करोड़ देवताओं का वास माना गया है। वेदों और पुराणों में गाय की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है तथा गोवर्धन पूजा जैसे पर्वो पर गौमाता की विशेष आराधना की जाती है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में गाय का दूध, दही और घी अमूल्य पोषण प्रदान करते हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। वहीं, गाय का गोबर और गौमूत्र जैविक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाय ग्रामीण जीवन और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा यह अहिंसा, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। गौ-संरक्षण के माध्यम से ही हम अपनी सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौ-संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा। विद्यार्थियों ने फिल्म एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर भारतीय परंपराओं को जानने, समझने और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
