भाजपा नेतृत्व नेताओं की बयानबाजी पर नाराज
देहरादून भाजपा के कई नेता और विधायकों को चुनाव से पहले की बयानबाजी महंगी पड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने नेताओं की बयानबाजी पर नाराजगी जताई है।
2027 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों में जीत के लिए पार्टी की ओर से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। लेकिन कई नेताओं के बीच-बीच में ऐसे बयान आ रहे हैं जो सरकार या पार्टी को असहज करने वाले हैं। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व ने सख्ती के संकेत दिए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल में हुए कुछ घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया है और इसका असर टिकट वितरण केसमय दिखाई दे सकता है।
हाल में कई भाजपा विधायकों के बयान वायरल हुए जो पार्टी और सरकार को असहज करने वाले थे। इनमें से विधायक अरविंद पांडे, भरत चौधरी, शिव अरोड़ा से जुड़े वीडियो शामिल रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का अनिल बलूनी और मदन कौशिक के साथ प्रस्तावित गदरपुर दौरा भी चर्चा का केंद्र बन गया था। हालांकि वह दौरा टाल दिया गया था।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वीकार किया कि सभी नेताओं को पार्टी का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कोई भी बात उचित फोरम पर ही उठाने को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
