दिव्यांग बालिका नेहा भट्ट की दिव्यांग पेंशन स्वीकृत :–
नैनीताल: जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने अवगत कराया कि नैनीताल के भवाली निगलाट क्षेत्र की दिव्यांग मूकबधिर बालिका जिसने अपनी शिक्षा को सुचारू रखने के लिए न्यायालय में याचिका दायर करते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने की मांग की थी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बालिका के लिए इंदौर की मनीषा चौधरी को बालिका का सीमित संरक्षक नियुक्त किया था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल ने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा उक्त बालिका को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के संभावित लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका संज्ञान लेते हुए बालिका के परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा घर जाकर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाने में सहयोग किया गया और आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण होते ही बालिका की दिव्यांग पेंशन 1500/– प्रतिमाह स्वीकृत कर दी गई है जो कि आगामी माहों में सुचारू रूप से बालिका के खाते में जाने लगेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
