हल्द्वानी। एमबी इंटर कालेज के मैदान में चल रही नुमाइश आये दिन चर्चाओ में है। कभी मैदान में गाड़ी पार्किंग को लेकर मारपीट, तो कभी गंदगी आदि होने पर चालान किया जाता है। वहीं कूड़ा करकट आदि पाये जाने पर नगर निगम की टीम ने उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में छपा मारा और चालान कर जुर्माना वसूला। विदित हो कि नगरवासियों के मनोरंजन के लिए हल्द्वानी में सालों से नुमाइश का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन नुमाइश में हो रही अव्यवस्थाओं से यह चर्चाओं का केन्द्र बन जाती है।
बता दें कि नुमाइश मैदान में बेहतर कूड़ा प्रबंधन नहीं होने पर नगर निगम के उप आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम ने कूड़ा गंदगी व प्लास्टिक पाए जाने पर 5000 का चालान किया। नगर आयुक्त विषाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ने शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संचालको द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके जमा न होने पर आरसी काटी जायेगी। बता दें कि इससे पूर्व भी बीते दिनों पूर्ति विभाग ने नुमाइश में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर 11 घरेलू सिलेंडर पकड़े थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
