हल्द्वानी- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में बाइक चालक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है दोनों युवक चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक समता आश्रम गली हल्द्वानी में किराए के मकान में रहते हैं तथा यह रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं। मृतक की पहचान पप्पू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जबकि का नाम संजीव है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा? 
