Haldwani News- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है कि आए दिन नदियों में डूबने की खबरों के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि नदी नालों और नेहरो से बरसात के समय दूर रहे पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है लिहाजा इसी के चलते एक और दुखद घटना सामने आई है।
गौला नदी के आंवला चौकी गेट में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एसपी सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। गुरुवार की शाम को आंवला चौकी गेट में दो सगे भाई रोमिन्स श्रीवास्तव व रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश निवासी संतोषी माता मंदिर गौजाजाली हल्द्वानी नदी में डूब गए। आसपास के लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए।
जिन्होंने रेक्सयू कर दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया। दो सगे भाइयों की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पता चला है कि छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में चला गया और वह भी डूब गया। पुलिस दोनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

