डी ए वी,हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का आयोजन
हल्द्वानी: डी.ए.वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी,नई दिल्ली द्वारा हल्द्वानी विद्यालय परिसर में खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन,ताइक्वांडो, वूशु का क्लस्टर स्तर पर खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें काशीपुर, बाजपुर,रुद्रपुर, कालाढूंगी , रानीखेत और हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता , उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

सर्वप्रथम अंडर 17 बालक वर्ग में खो खो प्रतियोगिता का आयोजन काशीपुर और हल्द्वानी के मध्य संपन्न हुआ,जिसमें डीएवी हल्द्वानी विजेता रहा। खो-खो का अंडर 17,में हल्द्वानी प्रथम और बाजपुर रनर अप रहा।
बैडमिंटन में अंडर 14 ,बालक वर्ग में काशीपुर,अंडर 17,तथा 19 बालक वर्ग में हल्द्वानी,विजयी रहा।
अंडर-14 ,बालिका वर्ग में हल्द्वानी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अंडर-17,बैडमिंटन मैच में
के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। शतरंज, फुटबॉल, क्रिकेट, वुशु और ताइकांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया । अब सभी चयनित खिलाड़ी जोनल खेलने अगस्त माह में हरिद्वार जायेंगे।
इस अवसर पर उपरोक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक,शिक्षकगण, डी. के.भट्ट, संध्या संम्मल तथा खेल निर्णायक खो-खो में राजेन्द्र सिंह नेगी, विशाल, फुटबॉल में त्रिभुवन दानू, रोहित कुमार, मनीष, मोहित,आकाश, रोहित यादव, क्रिकेट में अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी और श्री बिजेन्द्र चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को ट्रॉफी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की का कामना की और सभी विद्यार्थियों से खेल के प्रति रुचि,लगन, कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया आगे उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
