हल्द्वानी : गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेल बाबा स्थित गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर छापेमारी की। आरटीओ की देखरेख में संचालित होने वाले फिटनेस सेंटर में कमिश्नर के छापे की खबर से हड़कंप मच गया देखते ही देखते सारे दलाल वहां से भाग खड़े हुए। कुमाऊं कमिश्नर ने जब वहां काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तो कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल उठे।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां मौजूद वाहन चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां लंबे समय से ओवररेटिंग और दलाली का बोलबाला है। जब यह फिटनेस सेंटर आरटीओ के अधीन चलता है उसके बावजूद आरटीओ ने कभी यहां औचक निरीक्षण नहीं किया, इस वजह से कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए आरटीओ को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जहां जनता के काम होते हैं वहां लगातार मॉनिटरिंग होनी चाहिए लेकिन आरटीओ द्वारा मॉनिटरिंग नहीं की गई इसके लिए उनको नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा ओवर रेटिंग की शिकायत पर पूरे 1 महीने का डाटा चेक करने के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 

