हल्द्वानी– हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और मानसून सीजन को देखते हुए मंडल स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों व सरकारी एजेंसियों को बरसात के सीजन में आने वाली आपदा के पुराने अनुभव को देखते हुए इस बार पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है लिहाजा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है । और देश विदेश से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए ही यात्रा को करें। इसके अलावा पुराने अनुभव के आधार पर सरकारी मशीनरी को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 2700 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित हुआ है और धीरे-धीरे वन भूमि और सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और सरकार द्वारा लोगों से भी अपील की गई है जो स्वयं अतिक्रमण भूमि में बैठे हैं वह अपना अतिक्रमण स्वतः खाली कर दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों से 31 मार्च तक ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील
चतुर सिंह बोरा बने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य, सरकार का जताया आभार
हल्द्वानी: रात नौ बजे बाद नहीं खुलेगी मंडी की कैंटीन,तैयार होगा सीसीटीवी ग्रिड: SSP
हल्द्वानी : उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य नामित हुए चतुर सिंह बोरा
उत्तराखंड: महिलाओं को देखकर करता था अश्लील इशारे, अब मनचले का खेल खत्म
उत्तराखंड: बीएएमएस परिणाम को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो छात्र पानी की टंकी पर चढ़े
रामनगर :(बड़ी खबर) भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने जाना लोगो का हाल
देहरादून :(बड़ी खबर) इन मुद्दों को लेकर राज भवन पहुंची कांग्रेस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी दिखाई दी तो जान ले अफसर: DM रयाल
भीमताल :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली विभागों की बैठक, सभी अधिकारियों को 10 मार्च तक पूर्ण बजट खर्च करने के निर्देश 

