- खांकरा, रुद्रप्रयाग में दुखद हादसा, वाहन दुर्घटना में 02 महिलाओं की मौत, SDRF ने गहरी खाई से निकाले शव।
आज दिनाँक 27 जून 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से SDRF टीम ASI शेखर चंद्र जोशी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो k10 (UK13 6341) में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला व हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उक्त वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा DDRF व स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक महिलाओं का विवरण:-
- लक्ष्मी देवी, उम्र -45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
- कमला देवी उम्र-60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग
उपरोक्त दोनों महिलाएं मां-बेटी थी। रेस्क्यू टीम का विवरण:- - ASI शेखर चंद्र जोशी
- HC प्रेम सिंह
- आरक्षी सुभाष चंद्र
- आरक्षी कैलाश परगई
- उपनल चालक विमल रावत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
