हल्द्वानी: हल्द्वानी में दंगा भड़कने के बाद से स्थिति सामान्य है. दंगा प्रभावित क्षेत्र बनफूलपुरा में अभी भी कर्फ्यू जारी है लेकिन हल्द्वानी सड़कों पर आवाज आई शुरू हो गई है.बसे और टैक्सी निजी गाड़ियां चली शुरू हो गई है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अज्ञात और नामजद दंगाई भाग सकते हैं.दंगाई शहर छोड़ कर न जा सके इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. पुलिस प्रशासन ने सीमा पर अलर्ट जारी किया है।
दंगाई हल्द्वानी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों को दंगाई फरार नही हो इसको देखते हुए पुलिस के निर्देश के बाद बॉर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है. हल्द्वानी से दूसरे शहर को जाने वाले सभी वाहनों को पुलिस प्रशासन बॉर्डर पर चेकिंग अभियान कर लोगों की जांच पड़ताल कर उनकी आईडी प्रूफ चेक कर रही है उनकी फोटो खींच पुलिस अधिकारियों को भेज रहे हैं. बताया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था शुरू होने के बाद दंगाई हल्द्वानी से फरार हो सकते हैं जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाना में दंगा करने वाले 5000 से अधिक अज्ञात लोगों के साथ-साथ कई लोगों के खिलाफ नामजद हल्द्वानी और बनफूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें दंगा भड़काने वाले मुख्य 25 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि पुलिस कई दंगाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे में अवैध जमीन पर बने मस्जिद और मदरसा हटाने के दौरान गुरुवार को दंगा फैल गया था जहां दंगे में पांच गंगाईयों की मौत हुई है जबकि 300 से अधिक कर्मचारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं इसके अलावा सात से आठ करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है ऐसे में पुलिस प्रशासन दंगाइयों को चिन्हित उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
