हल्द्वानी- हल्द्वानी में नगर निगम ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस विभाग को 40 लाख की धनराशि दी है। नगर निगम सभागार में मेयर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को 40 लाख का चेक सौंपा, इस धनराशि से पुलिस विभाग हाईटेक सीसीटीवी कैमरे खरीदेगा जिससे क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस को और मदद मिलेगी।
इस दौरान मॉडर्न पुलिसिंग को लेकर मेयर ने कहा कि आज के दौर में ज्यादातर अपराध खोलने के लिए सीसीटीवी का महत्वपूर्ण योगदान है, लिहाजा हल्द्वानी शहर में आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने सीसीटीवी लगाने के लिए पुलिस को 40 लाख रुपए की धनराशि दी है साथ ही आगे और भी सीसीटीवी लगाए जाने होंगे तो उसके लिए भी नगर निगम बजट जारी करेगा, वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि नए सीसीटीवी लगने से अपराध नियंत्रण में पुलिस को और मदद मिलेगी साथ ही अब एक ही जगह से पुलिस पूरे शहर पर नजर रखेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा 

