हल्द्वानी-(बड़ी खबर) फौजी की जमीन पर कर लिया था कब्जा, कमिश्नर दरबार आया तो वापस मिल गई जमीन, कमिश्नर के एक्शन से हड़कंप में भूमाफिया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव, प्रधानमंत्री आवास आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि फर्जीवाडे़ व अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान मौके पर किया।


जनता दरबार में काफी संख्या में भूमि के फर्जीवाडे़ की समस्या आने पर उन्होंने आमजनता से अपील की कि भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच तहसील स्तर पर एवं राजस्व विभाग से अवश्य कर लें तभी भूमि क्रय करें। जिससे भूमि के फर्जीवाडे़ का समय से पता चलने से आम जनमानस को इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर


विगत जनता दरबार में गोविन्दपुर गढवाल हल्द्वानी निवासी जवान नारायण सिंह रौतेला जमीन क्रय की थी उनकी क्रय की गई जमीन पर कुलवन्त सिंह द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसके क्रम में आयुक्त ने तहसीलदार हल्द्वानी को जांच कर कब्जा दिलाने के आदेश दिये थे। शनिवार को जनता दरबार में पटवारी ने बताया कि सेना के जवान को उक्त भूमि पर कब्जा दिला दिया गया है उस पर ब्राउन्डीवाल करा दी है। जिस पर सेना के जवान नारायण सिंह रौतेला ने जमीन का कब्जा मिलने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


निलंबित उपाध्यक्ष जिला पंचायत उधमसिंह नगर त्रिनाथ विश्वास निवासी खटौला गदरपुर ने वर्ष 2019 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गये थे। एक वर्ष के पश्चात शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि उपाध्यक्ष त्रिनाथ ने जो हाईस्कूल के प्रमाण प्रस्तुत किये है वह फर्जी हैं। जिस पर जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा जांच बिठाई गई। जांच के दौरान पाया कि इनकी हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई। आयुक्त के जनता दरबार में डीपीआरओ उधमसिंह नगर एवं उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास के साथ आयुक्त श्री रावत से संवाद किया। जिस पर आयुक्त ने कहा कि फर्जी दस्तावेज मिलने पर सम्बन्धित एवं जो इस प्रकरण में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान

मचखाली रानीखेत निवासी खुशीराम ने बताया कि उन्होंने 4.5 नाली जमीन विक्रय की थी लेकिन विक्रय के दौरान जमीन का सौदा 10 लाख में हुआ था उन्हें कुल 1 लाख की धनराशि ही मिल पाई। जिस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी अल्मोडा को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये। जसपुर निवासी दिव्यांग मुकेश कुमार ने आयुक्त से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर से दूरभाष पर वार्ता कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें