हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, कोतवाली में पुलिस कर्मियों से कर रहे मुलाकात.. प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी साथ। सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा..
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोतवाली में घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना। एक दिन पूर्व बनभूलपुरा क्षेत्र में नजूल भूमि पर बने कथित मदरसे और नमाज स्थल ध्वस्त करने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हुए पथराव आगजनी और उपद्रव में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से सुनियोजित तरीके से नगर निगम की टीम पुलिस, प्रशासन और खासकर महिला पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ उनको मारा पीटा गया यह बेहद निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। देवभूमि में यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। कम धामी ने कहा कि उन्होंने घायल पत्रकारों से भी बात की जिन्होंने बताया कि उन्हें आज में झोंकने का प्रयास किया गया इसके अलावा कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली से भी उन्होंने बात की और हाल चाल जाना ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा सभी को चिन्हित किया जा रहा है और कानून तोड़कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित कई लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
