हल्द्वानी: शहर में शाम को हुई तेज बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी के कई इलाकों में जल भराव की समस्या सामने आई। जल निकासी बाधित होने से कुछ क्षेत्रों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
जल भराव की शिकायतें मिलते ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल शाह और नगर निगम की पूरी टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लालडांठ, देवखड़ी, रकसिया नाला, हाइडल रोड, तिकोनिया चौराहा और हीरानगर सहित जल भराव से प्रभावित स्थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मचारियों की टीमों को तुरंत जल निकासी के कार्य में लगाया गया। कई जगहों पर जमी हुई गंदगी और मलबा हटाया गया, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जल भराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने बरसात और आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर पहले से ही वहां पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अक्सर पहली बारिश में जल भराव की स्थिति इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि लोग कूड़ा और प्लास्टिक नालियों में फेंक देते हैं, जिससे निकासी अवरुद्ध हो जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में गंदगी न डालें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
फिलहाल शहर में जल भराव की स्थिति नियंत्रण में है और सभी प्रभावित स्थानों पर नगर निगम की निगरानी जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
