लालकुआं- लाल कुआं शहर की डेढ़ सौ साल पुरानी मांग पूरी हो गई है और यह सरप्राइस लालकुआं वासियों को भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने प्रेस वार्ता करते हुए दिया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार विकास की और तेजी से बढ़ रही है। उसका जीता जागता उदाहरण लालकुआं क्षेत्र में 10 लोगों को मालिकाना हक दिया गया है। जिसके लिए लोग पिछले कई दशकों से संघर्ष कर रहे थे।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पिछले कई सालों से लालकुआं में लोग मालिकाना हक के लिए परेशान थे जिसको भाजपा सरकार ने पहल करते हुए 10 लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया है जिसमें डॉक्टर राजकुमार सेतिया, मंजू भाकुनी, प्रेमा तिवारी, अमरनाथ भाटिया, तसव्वुर हुसैन, कांता प्रसाद, भवानी तिवारी सुभाष खुराना, माधवानंद पनेरु तथा शालिग्राम गुप्ता की फाइल सही पाई गई जिसके बाद जिला प्रशासन ने सन 2000 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी कर दिया है जो जल्द ही एक कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे।
इस दौरान लाभार्थियों ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के साथ मिष्ठान वितरित कर लोगों का मुंह मीठा किया प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, राजकुमार सेतिया, नफीस अहमद, धन सिंह बिष्ट, प्रेम नाथ पंडित, राजेंद्र तिवारी, दिनेश पांडे, भास्कर जोशी, अजय श्रीवास्तव, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
