हल्द्वानी– कहते हैं होनहार छात्रों में प्रतिभा बचपन से ही दिखाई देने लगती है, कुछ ऐसा ही छात्र जीवन में हल्द्वानी के मानवेंद्र कर रहे हैं। कक्षा नौवीं के छात्र मानवेंद्र लघु कथा और कहानी लिखने में इतनी छोटी उम्र में भी एक्सपर्ट हैं। यही वजह है कि उनकी कविताएं कहानियां और लघु कथा उनकी वेबसाइट में खूब पढ़ी जा रही हैं।
खबर पहाड़ से बात करते हुए छोटी सी उम्र के बेहतरीन लेखक मानवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड और जय शेट्टी की किताबें पढ़कर काफी प्रभावित हुए। और वही से उनको लिखने का शौक चढ़ा। और अब तक वह कई लघु कथाएं लिख चुके हैं जो ईबुक के रूप में उनकी वेबसाइट http://manvendra16.stck.me में लोगों द्वारा खूब पढ़ी जा रही हैं।

मानवेंद्र बिष्ट के पिता ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं और मानवेंद्र खुद आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा नौवीं के छात्र हैं। मानवेंद्र का कहना है कि बचपन से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर से उन्हें बेहद लगाव था। और उनके माता-पिता ने उनके गुरु का काम किया। किताबों के शौकीन मानवेंद्र अपने क्लास वर्क के साथ-साथ कई लेखकों की किताबें भी पढ़ते हैं। जिस उम्र में छात्र किताबों से दूर भागते हैं उस उम्र में मानवेंद्र का यह शौक उन्हें एक बेहतर कहानीकार और लेखक के रूप में उभार सकता है, ऐसा मानवेंद्र के दोस्तों ने भी नहीं सोचा । सोशल मीडिया में एमकेएस बिष्ट (MKS BISHT) के नाम से फेमस मानवेंद्र की अभी कई और रचनाएं प्रकाशित होने वाली है उनका कहना है कि उनके रचनाओं को उनकी वेबसाइट पर लोगों द्वारा बड़ी संख्या में पढ़ा जाता है और पसंद किया जाता है।

कक्षा नौवीं के छात्र मानवेंद्र की यह लगन और मेहनत दूसरे छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है क्योंकि इस उम्र में बच्चे अक्षर काफी किताबों से कोसों दूर भागने का प्रयास करते हैं ऐसे में अपने स्कूल वर्क के साथ-साथ किताबों पढ़ने और कहानी लिखने के शौकीन मानवेंद्र भविष्य में कुछ बेहतर कर सके, खबर पहाड़ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 