हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में मंगलवार को प्रशासन, खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के 12 स्कूलों के आसपास छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू उत्पाद मिलने पर 5 दुकानों को सील किया गया। जबकि 6 ठेलों में मिले गुटखा व तंबाकू उत्पादों को जब्त कर लिया गया।
टीम ने सबसे पहले चोरगलिया रोड स्थित ललित महिला आर्य इंटर कॉलेज के आसपास छापेमारी की। इसके बाद वनभूलपुरा स्थित जीजीआईसी, जीआईसी, प्रावि, जूनियर हाईस्कूल के आसपास अभियान चलाया। साथ ही बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, लक्ष्मी शिशु मंदिर, गांधी इंटर कॉलेज, एचएनइंटर कॉलेज, आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल, यूनिवर्सल व कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआई के आसपास कार्रवाई की। 11 दुकानों व फड़ों में तंबाकू के उत्पाद बिक्री होते मिले। मामले में स्कूलों की 100 मीटर की परिधि में गुटखा व तंबाकू उत्पाद बेचने पर 5 दुकानों को सील किया।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रधानाचार्य स्तर से भी नोटिस आदि की कार्रवाई की जा सकती है। खंडशिक्षा अधिकारी तारा सिंह को पत्र जारी कर कहा कि वह स्कूल परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने को अभियान चलाएं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, एसीएमओ नवीन तिवारी, जेई आशुतोष सिंह रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 

