हल्द्वानी- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है यहां हल्द्वानी से सटी फतेहपुर रेंज में बाघ और गुलदार का आतंक जारी है। गुलदार ने आज फतेहपुर रेंज में एक और महिला को निवाला बना लिया घटना से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क पर जाम लगाकर ग्रामीण अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं आखिर एक के बाद एक कितनी घटनाओं के बाद वन विभाग जागेगा अब तक आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में लोग आदमखोर का निवाला बन चुके हैं।
हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव सङक पर रखकर जाम लगा दिया है। लोग प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर भेजने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर गांव के ही पास रहने वाले खीमानंद की 65 वर्षीय पत्नी घास लेने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। तभी फतेहपुर फोरेस्ट गेस्ट हाउस के पास गुलदार ने हमला कर महिला नंदी भट्ट को मार डाला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नाराज लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि गांव के लोग प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर, बुलाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि विभाग की ओर से रेंज अधिकारी पहुंचे हैं। उन्हें जनता की भावनाओं से अवगत करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

