हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी बाईपास पर शनिवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन—एक टिपर (UK04CC1857) और कार (UP32MM0530)—एक साथ कट से मुड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे,देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे, अनक दुबे पुत्र प्रभा शंकर, निवासी लखनऊ के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक और कार दोनों ही तीनपानी की दिशा से आ रहे थे। ट्रक जब ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने लगा, उसी समय उसके पीछे चल रही कार भी मुड़ी और तेज गति में होने के कारण ट्रक से भिड़ गई।
इस मार्ग पहले भी कई हादसे हो चुके है। स्थानीय नागरिकों ने एक बार फिर इस कट को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक यहां पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए उचित संकेतक और गति नियंत्रण उपाय नहीं किए जाते, तब तक इस तरह की घटनाएं टलती नहीं दिख रहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
