हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना है। जिनका उपचार किया जा रहा है, फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है, वहीं कई सारे गैस रिसाव से पीड़ित कुछ कर्मचारी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का किस कारणों से रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है, उन्होंने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना, डॉक्टर को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं,बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने कहा घायलों का इलाज चल रहा है सभी पूरी तरह से ठीक है स्थिति नियंत्रण में है कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है, एसडीएम ने कहा पूरे मामले की जांच की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
