हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ADM, नगर आयुक्त और SDM चौड़ीकरण के अभियान को तेज करने में जुटे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तिराहे के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि हनुमान मंदिर तिराहे का भी चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके तहत सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
Ad

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे बिना किसी भेदभाव के हटाया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और विकास कार्य सुचारु रूप से पूरे किए जा सकें। बताते चलें कि हल्द्वानी में 13 प्रमुख चौराहों और 13 तिराहों के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसके तहत विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें