हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन 12 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए। इस बस के टिकट जल्द ही ऑनलाइन भी मिलेंगे। आरएम पूजा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार की शाम बस को रवाना किया। बस रोजाना अपराह्न चार बजे यहां से रवाना होगी और इसी समय में जयपुर से वापसी करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर तक सामान्य सीट का किराया 1077 और स्लीपर का 1300 रुपये तय किया गया है। मुरादाबाद तक 305 रुपये, दिल्ली तक 730, गुरुग्राम तक 799, कोटपुतली तक 967 और पावटा

मुरादाब तक सफर के लिए 987 रुपये चुकाने होंगे। इस मौके पर काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत, हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशअध्यक्ष कमल पपनै, रघुवीर चौधरी, नवीन कोठारी, नवनीत कपिल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम

कांवड़ यात्रियों के लिए लगीं तीन अतिरिक्त बसें

रामनगर। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने हरिद्वार रूट पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रामनगर डिपो के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि बीते कुछ दिनों से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है। इसे देखते हुए तीन अतिरिक्त बसों का संचालन हरिद्वार रूट पर किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर बसों का संचालन और बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें