Haldwani News- उत्तराखंड में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है नैनीताल जिले में बरसात की वजह से 3 राज्य मार्ग सहित 19 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 64 एमएम औसत वर्षा हुई है जिसमें सबसे ज्यादा हल्द्वानी काठगोदाम में 100 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है इसके अलावा नैनीताल में 79 एमएम और धारी में 80 एमएम और मुक्तेश्वर में 66 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है।
जिले में लगातार हो रही बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड नैनीताल निर्माण खंड रामनगर और पीएमजीएसवाई ज्योलीकोट और पीएमजीएसवाई काठगोदाम तथा अस्थाई खंडवा वाली और पीएमजीएसवाई हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाले 3 राजमार्ग और 19 मोटर मार्ग पूरी तरह से बाधित है जिनको विभाग जेसीबी और सरकारी मशीनरी लगा कर खुलवा रहा है। वर्तमान में गौला नदी में 4536 क्यूसेक और कोसी नदी में 7441 क्यूसेक तथा नंदौर नदी में 1503 क्यूसेक पानी चल रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राती घाट बेतालघाट राजमार्ग, तल्ली सेठी बेतालघाट राजमार्ग, और रानी बाग भीमताल राजमार्ग शहीद 19 आंतरिक मोटर मार्ग बंद है नीचे देखिए बंद मार्गों की पूरी लिस्ट…



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश 
