लालकुआं। यहाँ पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ द्वारा किए गए प्राण घातक हमले के बाद ग्रामीण रामस्वरूप की दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी घोड़ानाला स्थित रामलीला मैदान स्थित अपने मकान की देख रेख के बाद पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप साइकिल से घर को आ रहे थे कि मैदान में घूम रहे आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर सांड को भगाया और उन्हें सबसे पहले बेस अस्पताल हल्द्वानी, उसके बाद सुशीला तिवारी चिकित्सालय और वहां से राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा भिजवाया, परंतु उपचार के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 75 वर्षीय रामस्वरूप ने सांड द्वारा किए गए हमले के दौरान उसका डटकर मुकाबला भी किया था, फिलहाल उक्त घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है, क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों द्वारा जहां ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वही राह चलते लोगो पर हमला भी किया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास 
