हल्द्वानी- पुलिस प्रशासन और आए दिन हो रही ऑनलाइन ठगी की घटनाओं की खबरें अखबारों व सोशल मीडिया में प्रकाशित होने के बावजूद भी लोग बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं यही वजह है कि आए दिन ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर लाखों रुपए का चूना लग रहा है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के देवलचौड़ इलाके से सामने आया है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- (अभी-अभी) कपड़े के शोरूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक कोतवाली में कार्रवाई की गुहार लेकर प्रार्थना पत्र देने आए नंदन सिंह पुत्र पूरन सिंह हाल निवासी देवलचौड़ ने बताया कि उन्होंने ओ एल एक्स पर एक स्कूटी देखी जो की बिक्री के लिए डिस्प्ले की गई थी जिसके बाद स्कूटी सेल करने वाले व्यक्ति के नंबर पर नंदन सिंह ने संपर्क किया और स्कूटी बेचने को लेकर सौदा किया।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- सीएम बदलने के बाद अब ऐसे होगा सरकार के 4 साल का जश्न
नंदन सिंह द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक स्कूटी खरीदने के लिए उक्त व्यक्ति को 5 बार में ₹50000 का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया जिसके बाद नंदन ने स्कूटी मंगाई तो अब युवक मुकर गया, अब वह पीड़ित का फोन भी नहीं उठा रहा है बिना जाने पहचाने ओ एल एक्स में जिस नंबर पर पीड़ित ने फोन किया अब उससे कोई रिस्पांस या रिप्लाई नहीं आ रहा है, लिहाजा पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- अब सिर्फ इन चार प्राधिकरण में पास होंगे नक्शे
गौरतलब है कि लगातार ऑनलाइन ठगी सहित कई अन्य मामलों में साइबर क्राइम की खबरें रोज प्रकाशित होने के साथ-साथ पुलिस महकमा बड़े पैमाने पर इस तरह की ऑनलाइन ठगी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है लेकिन लोग फिर भी बहकावे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- कक्षा सातवीं का छात्र इस तरह हुआ हादसे का शिकार, परिजनों में मच गया कोहराम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
