देहरादून- अपने 4 साल के कार्यकाल से 9 दिन पहले इस्तीफा दे चुके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 4 साल का सरकार का कार्यकाल पूरे प्रदेश के प्रत्येक विधानसभाओं में जश्न के साथ मनाई जाने की तैयारियां कर रहे थे, इस बीच राजनीतिक उठापटक और सियासत के चलते उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा तो इस बात की चर्चा भी होने लगी कि आखिर अब मुख्यमंत्री ही बदल गए तो चौथे साल के कार्यकाल के तैयारियों का क्या होगा? लेकिन नई तीरथ रावत सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजा है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- अब सिर्फ इन चार प्राधिकरण में पास होंगे नक्शे
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- कक्षा सातवीं का छात्र इस तरह हुआ हादसे का शिकार, परिजनों में मच गया कोहराम
जिसमें 18 मार्च को सरकार के 4 साल पूरे होने पर विधानसभा वार प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 18 मार्च को राज्य के सभी 70 विधानसभाओं में एक ही समय यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा की जाएगी और 18 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और सभी विधायकों द्वारा पहले जनता को संबोधन किया जाएगा और ठीक 12:30 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रायपुर विधानसभा से लाइव प्रसारण के जरिए सभी विधानसभाओं में संबोधन भाषण देंगे इसके अलावा इस भाषण का प्रसारण प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी डिश तथा अन्य तकनीकी माध्यम से दिया जाएगा। मुख्य सचिव के इस पत्र से साफ हो गया है कि सरकार के 4 साल का जश्न वैसे ही मनाया जाएगा जैसे पहले तय किया गया था।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल-(अभी-अभी) यहां लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा, मची अफरा-तफरी
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) तीरथ कैबिनेट ने पहली बैठक में ही लिया पहला बड़ा फैसला
यह भी पढ़े 👉देहरादून- इन दो मंत्रियों ने इस अंदाज में ली शपथ, आए नजर जरा हटके

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
