हल्द्वानी: देवभूमि में एक कहावत है कि हर परिवार का एक सदस्य फौज में होता है। उत्तराखंड के कई बच्चों ने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। देवभूमि की मिट्टी अपने बच्चों में देशप्रेम की भावना जन्म के वक्त की भर देती है। इस बार एक कहानी हल्द्वानी के गोविंद सिंह दसौनी की है।
हल्द्वानी निवासी जवान ने अपने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर किया। उनकी इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हल्द्वानी फूलचौड़ निवासी गोविंद सिंह दसौनी पिछले 15 साल से भारतीय सेना का हिस्सा रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।
साल 2022 में उनकी यूनिट एक मिशन पर थी और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को ढेर किया था।गोविंद को बहादुरी परिवार से विरासत में मिली है। वर्ष 2010 में उनके तहेरे भाई तारा सिंह दसौनी जम्मू- कश्मीर में ही शहीद हुए थे। वर्ष 2011 में शहीद तारा सिंह दसौनी को भारतीय सेना मेडल से नवाजा गया था। गोविंद दसौनी के तीन भाई और चाचा भी भारतीय सेना में सेवारत हैं।
26 जनवरी 2023 को भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से हवलदार गोविंद सिंह दसौनी को सम्मानित करने की घोषणा की गई।गोविंद सिंह की तरह उत्तराखंड के हजारों जवान देश सेवा कर रहे हैं। इससे पहले भी कइयों को अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा हर साल रिकॉर्ड संख्या में उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना का हिस्सा बनते हैं।।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
