Somewshar News:उत्तराखंड पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर को लेकर स्कूली बच्चों को जानकारी दी जा रही है। ऐसे में सोमेश्वर थाने के अंतर्गत एक स्कूल में छा़त्राओं को इसकी जानकारी दी जा रही थी। तब एक हैरानी वाली बात सामने आयी। जब एक छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती महिला पुलिस को सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी।
छात्रा ने बताया कि कि एक व्यक्ति सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर सिंह उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने इस गंभीर मामले से एसएसपी अल्मोड़ा को जानकारी दी। जिसके बाद तुंरत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू हुई।

सोमेश्वर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। आरोपी को उसके घर ग्राम छानी, पो. ल्वेशाल से मात्र दो घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर सिंह, उम्र 63 वर्ष पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम छानी, पोस्ट ल्वेशाल थाना सोमेश्वर बताया। पुलिस अब आगे की कार्रवाही कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 


