Nainital News: रामनगर पुलिस ने रमेश चंद्र हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बीते दिवस रमेश चंद्र का लहूलुहान शव नदी किनारे बरामद हुआ था जिसकी पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रमेश चंद्र की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी मामले में पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सावल्दे पूर्वी नई बस्ती निवासी 49 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था मामले में मृतक की मां मानूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध हैं जिसको लेकर रमेश चंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली-गलौज करता था कुछ दिन पूर्व भी रमेश चंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद रमेश चंद्र की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेश चंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।शुक्रवार रात रमेश चंद्र जब ग्राम बासीटीला में शराब पीने पहुंचा तो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दी जिसके बाद दीपक ने रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार किया दिगंबर ने पत्थर से वार कर उसके मुंह को कुचल दिया।
इस मामले में रमेश चंद्र की पत्नी हेमा एवं उसके प्रेमी दीपक तथा दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत
लालकुआं : नई नवेली विवाहिता की संदिग्ध मौत
उत्तराखंड: यहां 17 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन!… सहायक अध्यापक निलंबित, मचा हड़कंप
उत्तराखंड : मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई अस्थायी रोक
उत्तराखंड: ओखलकांडा के कुणाल बोहरा बने अग्निवीर प्रशिक्षण के ओवरऑल बेस्ट कैडेट
हल्द्वानी: मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, कई अनियमितताएं उजागर
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए दरोगाओं के ट्रांसफर
विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का सख्त एक्शन, 150 होम स्टे निरस्त, 55 पर अर्थ दंड 
