लालकुआं- संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही कमरे में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप
लालकुआं। यहां वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर में निवास करने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मृतका के पति और पुत्र की भी पूर्व में मौत हो चुकी है।
नगर के जवाहर नगर वार्ड तीन निवासी 45 बर्षीय महिला सुधा देवी का घर के अंदर ही फांसी लगी अवस्था में शव बरामद हुआ है, उक्त घटना की जानकारी जैसे ही मृतका की बेटी को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसके पति और बेटे की पूर्व में मौत हो चुकी है, जिसके चलते वह अक्सर अवसाद में रहती थी, फिलहाल वह बेटी के साथ अकेली कमरे में निवास कर रही थी। उक्त घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है, पिता एवं भाई की मौत के बाद महिला की बेटी अपनी मां के साथ ही रहती थी, अब अचानक मां की मौत से युवती के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और वह अनाथ होकर रह गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

