हल्द्वानी- 111 निर्धन कन्याओं का होगा निशुल्क विवाह, ऐसे कराएं पंजीकरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- देवभूमि कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था हरि: शरणम जन इस वर्ष नवंबर में निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ की पहल के बाद 111 निर्धन कन्याओं के विवाह की भव्य तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:


हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से निर्धन बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी

विवाह में आने वाला खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और विवाह पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन लोगों का विवाह होना है उनका रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो। नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इससे पूर्व 13 से 19 नवंबर के बीच एमबी इंटर कालेज मैदान में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें