Haldwani news: सुशीला तिवारी अस्पताल में आये दिन चोरी के मामले सामने आते रहते है। लंबे समय से सुशीला तिवारी अस्पताल में अराजक तत्वों का आवागमन रहता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं पाती है। कभी तीमारदारों के मोबाइल चोरी हो जाते है तो कभी पर्स इसके बावजूद केवल खानापूर्ति के अलावा कुछ भी नहीं होता है। अब सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने आये एक बुजुर्ग व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। बुजुर्ग पर्स कोे इधर-उधर ढूढ़ता रहा है। लेकिन पर्स कही नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल में पीसी शर्मा नामक एक बुजुर्ग अपने इलाज के लिए आये थे। बताया जा रहा है कि उनकी आंखों का ऑपरेशन होना था। बुजुर्ग दोपहर में सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन में भोजन करने के लिए गये। तो उसी दौरान वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके जेब से पर्स चोरी कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में आठ हजार रूपये की नकदी और दो एटीएम कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। जब उनका पर्स चोरी हुआ तो उन्होंनें कैंटीन में सीसीटीवी फुटेज में भी देखा। जिसमें करीब 12.25 बजे एक संदिग्ध देखा जा रहा है। जिसने पर्स चोरी किया है। पीड़ित ने मेडिकल चैकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है, ताकि पर्स मिल सके। वहीं दोनों एटीएम कार्डों को ब्लाॅक कर दिया गया है। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर न तो अस्पताल प्रशासन कुछ कर पा रहा है न ही पुलिस लगाम लगा पा रहे है। दूर-दूर से आ रहे मरीज जरूरी सामान और रूपये चोरी होने पर परेशान नजर आ रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

