- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा………..नदी में गिरी जेसीबी, चालक की मौत
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दर्दनाक हादसे की खबर है। चमोली जिले में जेसीबी वाहन नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
एसडीआरएफ के अनुसार थाना जोशीमठ ने सूचना दी कि गोबिंदघाट तैया पुल के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गयी, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर हेड कांस्टेबल नंदन सिंह के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर पहुँची टीम को पता चला कि जेसीबी में 02 लोग सवार थे, जिसमें से दुर्घटना के समय 01 व्यक्ति रोड पर ही छिटक गया था, जबकि दूसरा व्यक्ति जो जेसीबी ऑपरेटर था, जेसीबी मशीन के साथ नदी में जा गिरा, जिसका कुछ पता नही चल पा रहा था।
इधर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन रात्रि अधिक होने के कारण उक्त व्यक्ति का पता नही चल पाया। वही बुधवार प्रातः पुनः टीम ने मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग चलाया। अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी ऑपरेटर के शव को ढूंढ निकाला, जिसके उपरांत शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की पहचान विपिन भट्ट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पोखरी बंगथल चमोली के रूप में हुई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
