- दुर्घटना- धारचूला में काली नदी में गिरा एक वाहन,एक महिला की मौत व दो अन्य वाहन सवार लापता।
धारचूला (पिथौरागढ़)- जनपद के धारचूला में पिकअप काली नदी में गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वही खाद्य निरीक्षक समेत दो लोग लापता हो गए है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में जा गिरा। इस हादसे में पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप वहां से सोमवार देर रात 11:00 दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। तभी चैतुलधार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो खोज शुरू हुई। एसडीआरएफ और धारचूला कोतवाली की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया तो घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है। जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित एक अन्य व्यक्ति लापता है। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और रमेश बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक लापता वाहन और लोगों का पता नही चल पाया है।
लापता लोगों का विवरण:-
- पुष्कर सिंह बोनाल पुत्र श्री भूप सिंह बोनाल, उम्र- 40 वर्ष, सहायक खाद्य निरीक्षक धारचूला
- रमेश बोनाल पुत्र श्री रूपम सिंह बोनाल, उम्र-44 वर्ष, निवासी- गोटी, धारचूला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
