मुर्गे की मौत से बवाल, मालिक ने पुलिस से की ये मांग…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

महराजगंज- उत्तर प्रदेश के महराजगंज (Maharajganj) जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुर्गे (Chicken) के बाद पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सिंदुरिया थाने में हत्या की तहरीर दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।मामला अभी थाने पर पहुंचा ही था कि इलाके में इस बात की चर्चा होने लगी।

पिपरा कल्याण गांव के निवासी और 1977 में महराजगंज के विधायक रहे दुक्खी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने बताया कि उनका परिवार पक्षियों से बहुत लगाव रखता हैं, इसलिए घर पर तोता, कबूतर के साथ चार मुर्गी और एक मुर्गा पाला गया है।परिवार के साथ एक कार्यवश महराजगंज चले आए थे, जबकि बच्चा स्कूल चला गया था। पुत्र विकास जब स्कूल से घर पहुंचा तो मुर्गा तड़प रहा था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राजकुमार भारती ने कहा कि आशंका है कि जहर देकर मुर्गे को मारा गया है। ऐसे में इसका पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई की जाए। सिंदुरिया के प्रभारी थानेदार ऋतुराज सुमन यादव ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित मुर्गा मालिक एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें