उत्तराखंड के चार बड़े खेल परिसरों को मिला नया नाम,शासनादेश हुआ जारी।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड के चार शहरों में पूरे खेल ढांचे को एकीकृत करके उन्हें नया नाम दिया गया है. देहरादून के रायपुर स्थित सभी खेल अवस्थापनाओं को अब रजत जयंती खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर शासनादेश जारी हो गया है।

उत्तराखंड के चार बड़े परिसरों को मिला नया नाम⤵️
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि रजत जयंती खेल परिसर में रायपुर देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अन्य सभी खेल अवस्थापनाएं शामिल होंगी। इसी तरह गौलापार हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरण ताल, मल्टीपरपज हॉल व अन्य सभी खेल अवस्थनाओं को मिलाकर अब मानसखंड खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा।
मंत्री ने बताया कि रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम, साइकिलिंग वैलोड्रोम और अन्य खेल अवस्थनाओं को मिलाकर शिवालिक खेल परिसर नाम दिया गया है। इसी तरह हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरण ताल और अन्य सभी खेल अवस्थनाओं को एकीकृत रूप से योगस्थली खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा।
उत्तराखंड सरकार लाई स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान
मंत्री ने बताया कि नई स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान (Sports Legacy Plan) के तहत सरकार खेल परिसरों में कई नई सुविधाएं लाने की तैयारी कर रही है। यहां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचों की नियुक्ति भी की जाएगी। इसे देखते हुए खेल परिसरों को एकीकृत किया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने ने बताया कि स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान के तहत देश के कई राज्यों के खेल ढांचे का अध्ययन कर सबसे बेहतर कोचिंग और सपोर्टिंग स्टाफ का स्ट्रक्चर तैयार किया गया है. इसमें साई जैसे संस्थानों की भी मदद ली जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
