हल्द्वानी- प्रदेश के मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एमबी इन्टर कालेज हल्द्वानी में कुमाऊ द्वार महोत्सव 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिभाग ते हुए गुब्बारे छोडे।
श्री धामी ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति एवं कल्चर को संजोने का कार्य किया जाता है वही हमारे युवा इस प्रकार के कार्यक्रम से जागरूक होते हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजनों से जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहां के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव के आयोजक गोविन्द दिगारी एवं खुशी जोशी दिगारी, सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर धामी ने कलाकारों को भी पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कलाकार मोहन पाण्डे, आकाश नैनवाल, अरशद, मीशु, शानु विवेक ललित ,जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आई जी नीलेश आनंद भरणे, डीएम श्री धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के साथ ही बच्चे महिलायें एवं गणमान्य उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अफसरों की हुई पदोन्नति
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की
हल्द्वानी : मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

