HIGHSCHOOL INTERMEDATE BORD EXAM

उत्तराखंड – लगातार बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित हो रहे परीक्षार्थी, अब फिर बड़ी संख्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

3935 परीक्षार्थी रहे बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित

10वीं की हिंदी, 12वीं की हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा हुई

ADVERTISEMENTS

रामनगर/भीमताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन 10वीं और 12वीं में 3,935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। किसी भी जनपद से नकल का मामला सामने नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:हल्द्वानी में रफ्तार का कहर! तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत

बोर्ड मुख्यालय के अनुसार बुधवार को हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 1,16,009 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1,12,089 विद्यार्थियों ने

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

परीक्षा दी और 3,920 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत गायन, मैलोडिक वादन, पर्क्सन वादन विषय की परीक्षा के लिए 680 परीक्षार्थियों में से 665 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरे दिन की बोर्ड परीक्षा सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत

मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सिंह सोनी ने कहा कि बुधवार को हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 9920 परीक्षार्थियों में 9684 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें