उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व मकर संक्रांति एवं घुघुतिया बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है घुघुतिया के मौके पर लोग घरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपने इस लोक पर्व को मना रहे हैं खासकर पर्वतीय इलाकों से भाबर में विस्थापित हुए लोग भी अपनी लोक संस्कृति और लोक परंपरा को आज भी उतने ही शिद्दत के साथ जीवंत करे हुए हैं जितना कि सालों पहले से पहाड़ियों की वादियों में मनाते आए हैं।
यह भी पढ़ें👉 EXCLUSIVE- पहाड़ के टैलेंट को ऐसे निखारेगा ‘खबर पहाड़’, ऐसे करें ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग
पहाड़ से तराई भाबर में बसे लोग आज के दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति, घुघुतिया मना रहे हैं लोग सुबह से ही अपने घरों में गुड़, तिल, आटा, सौप सहित अन्य सामग्री मिलाकर घुघुतिया तैयार कर रहे हैं, घुघुतिया त्यौहार में विशेष रुप से पकाए जाने वाले पकवानों को 1 दिन पूर्व तैयार कर सुखाया जाता है और फिर मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर तला जाता है और भगवान को भोग चढ़ाकर, गाय को खिला कर और कौवे को दिया जाता है। घुघुतिया त्यौहार के पीछे चंद्र वंश के राजा कल्याण चंद्र के पुत्र की कहानी जुड़ी हुई है, तो वही ब्रिटिश हुकूमत के दौरान कुली बेगार प्रथा को समाप्त करने के लिए भी सरयू तट के किनारे इस दिन बड़ा जन आंदोलन हुआ था।
यह भी पढ़ें👉 इंडियन आइडल के मंच पर पवनदीप राजन ने गाया यह पहाड़ी गीत, झूम उठा उत्तराखंड
पहाड़ के विस्थापित लोग भाबर में आज इस त्यौहार को उतने ही लोक सांस्कृतिक महत्व के साथ मनाते हैं जितना कि कभी पहाड़ों में अपने पूर्वजों के साथ घर की बाख़लियो में मनाया जाता था। खबर पहाड़ भी एक ऐसे ही परिवार के बीच पहुंचा जो मकर संक्रांति के दिन घुघुतिया के पकवान बनाने में व्यस्त था और इस त्योहार को लेकर किस तरह का हर्षोल्लास लोगों के मन में है इसको खबर पहाड़ में आप सबके साथ साझा किया है.. नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति, उत्तराखंड के त्यौहार लोग आज भी हर्षोल्लास से मना रहे हैं… देखिए खबर पहाड़ की यह पेशकश………..

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर भाबर तक घुघुतिया त्यौहार की धूम, देखिए खबर पहाड़ की एक्सक्लूसिव पेशकश”
Comments are closed.



सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी 

Great
thx