- राजकीय आईटीआई बेतालघाट, जनपद नैनीताल, में रोजगार मेला संपन्न.
नैनीताल : राजकीय आईटीआई बेतालघाट जनपद नैनीताल परिसर में, अशोक लीलैंड पंतनगर, उधम सिंह नगर द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्रभारी राजेंद्र पांडे बताया कि इस रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बारिश के कारण बहुत से प्रतिभागी उपस्थित नहीं हो पाए, प्रभारी पांडे ने बताया कि आने वाले समय में और कंपनियों द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अन्य अभ्यर्थियों का चयन हेतु प्रतियोगिता होगी।
इस प्रतियोगिता के संबंध में क्षेत्रीय जनता ने श्री राजेंद्र पांडे का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए बताया कि पांडे जी द्वारा समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे आईटीआई कर रहे छात्रों को बेतालघाट आईटीआई से ही रोजगार प्राप्त हो जाता है। इसके साथ ही साथ श्री पांडे द्वारा पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्वत: रोजगार हेतु विभिन्न बैंकों के मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र अधिकारी और कर्मचारियों को आमंत्रित कर सेमिनार/ कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली ऋण हेतु जो भी योजनाएं हैं उनकी जानकारी बैंक मैनेजर एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों द्वारा आईटीआई परिसर में छात्रों को दी जाती है।
इस रोजगार मेले को कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रभारी राजेंद्र पांडे, कमल पाठक, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, हरिप्रकाश आदि ने सहयोग दिया,अशोक लीलैंड की ओर से बसंत, वजीर सिंह, पूजा एवं नीरज सिंह पवार ने लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन आईटीआई परिसर में किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
