ECIL Recruitment 2021: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ECIL Technical Officer Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in पर 21 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में टेक्निकल ऑफिसर के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 25000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, दूसरे साल में 28000 रुपए और तीसरे साल से पांचवें साल तक 31,000 रुपए का वेतन मिलेगा।
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी, जिसे 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। सभी इच्छुक उम्मीदवार ECIL Technical Officer Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in पर 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को कम से कम एक साल काम का भी अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
