Haldwani News- हल्द्वानी में आगामी 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो गई है। रैली स्थल को चिन्हित करने के लिए आज जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तय किया गया है। इसके बाद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई, बसों और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए, प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने बताया कि हल्द्वानी में आगामी 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें कुमाऊं क्षेत्र को प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे, इस रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है, साथ ही पूरे कुमाऊं मंडल में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 

